1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मदद के बदले में महिलाओं का यौन शोषण करता था पुलिस अफसर, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

मदद के बदले में महिलाओं का यौन शोषण करता था पुलिस अफसर, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2020 05:15 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 05:15 pm IST

सिंगापुर पुलिस फोर्स के स्टाफ सर्जेंट महेंद्रन सेल्वाराजू ने कंप्यूटर दुरुपयोग अधिनियम के तहत लगे 2 आरोपों समेत कुल 4 आरोपों को स्वीकार किया है।

Police Officer Singapore, Police Officer Sexual Favours, Police Sexual Favours- India TV Hindi
सिंगापुर की अदालत ने पुलिस अफसर को महिलाओं का उत्पीड़न करने के जुर्म में 2 साल की कैद की सजा सुनाई है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

सिंगापुर: पुलिस को जनता और उसकी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। कानून का राज स्थापित करने में उन्हें कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस को कुछ विशेष शक्तियां भी दी जाती हैं, लेकिन सिंगापुर के एक पुलिस अफसर ने अपनी ताकत का फायदा उठाया। भारतीय मूल का यह पुलिस अफसर जांच के दायरे में आई महिलाओं को डराकर उनका यौन उत्पीड़न किया करता था। देश की अदालत ने उसे इन महिलाओं का उत्पीड़न करने के जुर्म में 2 साल की कैद की सजा सुनाई है।

पिछले साल मई में गिरफ्तार हुआ था महेंद्रन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगापुर पुलिस फोर्स के स्टाफ सर्जेंट महेंद्रन सेल्वाराजू ने कंप्यूटर दुरुपयोग अधिनियम के तहत लगे 2 आरोपों समेत कुल 4 आरोपों को स्वीकार किया है। करप्ट प्रैक्टिस जांच ब्यूरो ने 32 वर्षीय महेंद्रन को पिछले साल एक मई को गिरफ्तार किया था। महेंद्रन उस समय एक महिला के खिलाफ दुकान में चोरी और क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहा था। जांच के दौरान उसने महिला से यौन इच्छापूर्ति करने की मांग रखी थी। जांच अधिकारी के तौर पर महेंद्रन ने दुकान में चोरी से जुड़े एक मामले में एक महिला से संपर्क किया और उससे झूठ बोला कि उसकी कंपनी ने जांच के लिए पुलिस से संपर्क किया है।

पीड़ितों के डर का फायदा उठाता था महेंद्रन
महेंद्रन ने महिला से बोला कि वह उसकी मदद करेगा और इसके बदले में उसे उसकी यौन इच्छाएं पूरी करनी होंगी। महिला ने इसके लिए हामी भी भर दी क्योंकि उसे डर था कि उसकी नौकरी जा सकती है। टुडे अखबार की खबर के मुताबकि महेंद्रन ने एक अन्य महिला से भी जांच में मदद का वादा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया। जांच का बहाना बनाकर महेंद्रन ने महिला के लैपटॉप से कुछ वीडियो ले लिए। अदालत के दस्तावेज के अनुसार महेंद्रन का कार्य आर्थिक अपराधों की जांच करना था जिसमें अन्य कार्यों के साथ चश्मदीदों से बातचीत भी शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश