1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान ने फिर बनाया अमेरिकी सेना को निशाना, देर रात ईराकी एयरबेस पर दागे रॉकेट

ईरान ने फिर बनाया अमेरिकी सेना को निशाना, देर रात ईराकी एयरबेस पर दागे रॉकेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2020 08:00 am IST,  Updated : Jan 15, 2020 08:02 am IST

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इराकी पुलिस को उसके एयरबेस पर रॉकेट हमले की सूचना मिली है।

Iran Rocket - India TV Hindi
Iran Rocket 

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी शांति आज रॉकेट हमलों की गूंज के साथ खत्म हो गई। मंगलवार देर रात ईरान ने इराकी एयरबेस पर एक बार रॉकेट से हमला किया। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इराकी पुलिस को उसके एयरबेस पर रॉकेट हमले की सूचना मिली है। इस एयरबेस का इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है। हमले से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

बता दें कि ईरान ने इराक में अमेरिकी ठिकानों पर यह पांचवीं बार हमला किया है। इराक में बगदाद के पास ताजी कैंप पर कत्यूषा रॉकेट गिरे हैं। इस एयरबेस में अमेरिकी सैनिकों का अड्डा है। कुल मिलाकर हालात अभी भी काबू में नहीं हैं और अगर संयम नहीं बरता गया तो टेंशन और बढ़ सकता है। 

इससे पहले इराक के अल बलाद एयरबेस पर 8 मोर्टार दागे गए थे, जिनमें से 7 मोर्टार ने एयरबेस के रनवे को नुकसान पहुंचाया था। इस हमले में इराक सेना के चार जवान घायल हुए थे। इराक की राजधानी बगदाद से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित एयर बेस पर यह हमला सोमवार शाम को हुआ था, जिसमें चार जवान हो गए थे और आस-पास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश