1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया, इंटरपोल से मांगी मदद

ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया, इंटरपोल से मांगी मदद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 06:04 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 06:04 pm IST

ईरान ने बगदाद में ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दर्जनों अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर इसके लिए इंटरपोल से मदद मांगी है।

Iran issues arrest warrant for Donald Trump, seeks help from Interpol- India TV Hindi
Iran issues arrest warrant for Donald Trump, seeks help from Interpol Image Source : AP

तेहरान: ईरान ने बगदाद में ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दर्जनों अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर इसके लिए इंटरपोल से मदद मांगी है। एक स्थानीय अभियोजक ने सोमवार को यह जानकारी दी। ईरान के इस कदम से ट्रंप को गिरफ्तारी का कोई खतरा नहीं है। लेकिन इन आरोपों से ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव स्पष्ट होता है। 

ईरान और विश्व की प्रमुख शक्तियों के साथ हुए परमाणु समझौते से ट्रंप के अलग हो जाने के बाद दोनों देशों के बीच का तनाव फिर बढ़ गया था। तेहरान के अभियोजक अली अलकासीमहर ने कहा कि ईरान ने तीन जनवरी को बगदाद में हुए हमले में ट्रम्प और 30 से अधिक अन्य लोगों के शामिल रहने का आरोप लगाया है। उसी हमले में जनरल कासिम सोलेमानी की मौत हो गयी थी। 

अर्ध-सरकारी संवाद एजेंसी आईएसएन की खबर के अनुसार अलकासीमर ने ट्रंप के अलावा किसी अन्य की पहचान नहीं की। लेकिन जोर दिया कि ईरान ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी अभियोजन को जारी रखेगा। फ्रांस के लियोन में स्थित इंटरपोल ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। ऐसी संभावना नहीं है कि इंटरपोल ईरान के अनुरोध को स्वीकार करेगा क्योंकि उसके दिशानिर्देश के अनुसार वह किसी "राजनीतिक प्रकृति’’ के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश