1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान की संसद ने अमेरिका की पूरी सेना को आतंकवादी करार दिया

ईरान की संसद ने अमेरिका की पूरी सेना को आतंकवादी करार दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 05:16 pm IST

ईरान की मीडिया ने बताया कि संसद ने एक विधेयक को मंजूरी दी है जिसमें अमेरिका की पूरी फौज को आतंकवादी बताया गया है।

Iranian parliament labels entire US military as terrorist- India TV Hindi
Iranian parliament labels entire US military as terrorist

तेहरान: ईरान की मीडिया ने बताया कि संसद ने एक विधेयक को मंजूरी दी है जिसमें अमेरिका की पूरी फौज को आतंकवादी बताया गया है। ईरान के सांसदों ने पिछले हफ्ते एक विधेयक को मंजूरी दी थी जिसमें मध्य-पूर्व में अमेरिकी फौज को आतंकवादी बताया गया था जिसके बाद यह विधेयक पेश किया गया है। इससे पहले अमेरिका ने ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी बताया था। 

अर्द्ध सरकारी इसना संवाद समिति ने खबर दी कि मंगलवार को सत्र में 215 सांसदों में से 173 ने मतदान किया। विधेयक में यह भी मांग की गई है कि ईरान की सरकार उन अन्य सरकारों के खिलाफ भी अनिर्दिष्ट कार्रवाई करे जो औपचारिक रूप से अमेरिका के उस पदनाम का समर्थन करते हैं जो उसने ईरान की सेना के लिए दिया है। सऊदी अरब, बहरीन और इस्राइल ने ट्रम्प प्रशासन के पदनाम का समर्थन किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश