1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: बगदाद में कार बम विस्फोट में 9 की मौत, 32 घायल

इराक: बगदाद में कार बम विस्फोट में 9 की मौत, 32 घायल

 Written By: IANS
 Published : Feb 11, 2017 02:30 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 02:30 pm IST

इराक की राजधानी बगदाद में शुक्रवार को एक कार बम विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। यह हमला दक्षिण-पश्चिम बगदाद के रेसालाह जिले के एक मार्ग पर शुक्रवार शाम को हुआ।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में शुक्रवार को एक कार बम विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। यह हमला दक्षिण-पश्चिम बगदाद के रेसालाह जिले के एक मार्ग पर शुक्रवार शाम को हुआ। इस विस्फोट से आसपास की कई दुकानें, इमारतें और लोगों की कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल इस हमले की किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) देश में इराकी सुरक्षा बलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बाजार, कैफे और मस्जिदों को निशाना बनाने के लिए जिम्मेदार रहा है। इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के अनुसार, आतंकवादी गतिविधियों, हिंसा और सशस्त्र संघर्ष से इराक में जनवरी में 382 लोगों की मौत हुई, जबकि 908 अन्य घायल हुए।

आईएस-रोधी अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के समर्थन से इराकी सुरक्षा बल IS के आखिरी बचे गढ़ मोसुल और उसके आसपास के क्षेत्र से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश