बगदाद: इराक के उत्तरी बगदाद में शिया मुस्लिमों के एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में 35 लोग मारे गए और 63 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस एवं अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि यह हमला शनिवार की दोपहर के समय शाब इलाके में हुआ। खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस्लामिक स्टेट ने इस बारे में अपने से जुड़ी समाचार एजेंसी अमाक के जरिए बयान जारी किया। आईएस के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यह खबर आईएस से जुड़ी समाचार संगठन के जरिए आई है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब इराकी सुरक्षा बल मोसुल शहर को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से मुक्त कराने के लिए बड़े अभियान की तैयारी कर रहे हैं।
अतीत में भी चरमपंथियों ने सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों में आतंकी हमले किए हैं। इराक में हाल के महीनों में कई बम धमाके हुए हैं।