1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया: इस्लामिक स्टेट ने महत्वपूर्ण गैस संयंत्रों पर दागे कई रॉकेट

सीरिया: इस्लामिक स्टेट ने महत्वपूर्ण गैस संयंत्रों पर दागे कई रॉकेट

 Written By: IANS
 Published : Feb 26, 2017 09:39 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 09:43 pm IST

सीरिया के होम्स में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने दो गैस संयंत्रों पर कई रॉकेट दागे जिस वजह से गैस उत्पादन बाधित हुआ है।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

दमिश्क: सीरिया के होम्स में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने दो गैस संयंत्रों पर कई रॉकेट दागे जिस वजह से गैस उत्पादन बाधित हुआ है। सरकारी समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, IS आतंकवादियों ने पल्मायरा के पास पहाड़ी क्षेत्रों से एब्ला गैस कारखाने और अल-जानुब कारखाने पर रॉकेट दागे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस हमले से अल-जानुब में उत्पादन ठप पड़ गया। एब्ला गैस संयंत्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और मशीनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। विद्युत मंत्री जुहेर खारबुटली ने कहा कि अल-जानुब को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई। उन्होंने बताया कि यह संयंत्र आमतौर पर 60 लाख घन मीटर गैस का उत्पादन करता है जिससे मध्य एवं दक्षिणी क्षेत्रों में 1,100 मेगावाट बिजली के उत्पादन में मदद मिलती है।

मंत्री ने बताया कि इस हमले से यह संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है और इससे 65 फीसदी बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश