1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बमों, हथियारों के विशेषग्यों की भर्ती करने का प्रयास कर रहा है IS

बमों, हथियारों के विशेषग्यों की भर्ती करने का प्रयास कर रहा है IS

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2015 11:54 am IST,  Updated : Nov 20, 2015 11:56 am IST

कुआलालंपुर: आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट मलेशिया और इंडोनेशिया में हथियारों और विस्फोटकों में महारत रखने वाले विशेषज्ञों की भर्ती करने का प्रयास कर रहा है। मलेशिया के उप गृह मंत्री नूर जजलान मोहम्मद ने आज

बमों के विशेषग्यों की...- India TV Hindi
बमों के विशेषग्यों की भर्ती करने का प्रयास कर रहा है IS

कुआलालंपुर: आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट मलेशिया और इंडोनेशिया में हथियारों और विस्फोटकों में महारत रखने वाले विशेषज्ञों की भर्ती करने का प्रयास कर रहा है। मलेशिया के उप गृह मंत्री नूर जजलान मोहम्मद ने आज यहां यह चेतावनी दी।

मलाया विश्वविद्यालय के एक पूर्व व्याख्याता महमूद अहमद के नेतृत्व में दक्षिण-पूर्वी एशिया के लिए इस्लामिक स्टेट के एक अधिकारिक धड़ा गठित करने की योजना के बारे में एक स्थानीय समाचार पत्र में छपी एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये नूर ने कहा, वे :आईएस: सोचते हैं कि उनकी गतिविधियों का पता नहीं लगाया जा सकता है लेकिन मलेशियाई पुलिस उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब रही है।

नूर ने आगाह किया कि यह योजना मलेशिया के लिए एक बड़ा खतरा थी। रिपोर्ट के अनुसार महमूद मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपीन के आतंकवादी समूहों को संगठित करके दक्षिण-पूर्व एशियाई इस्लामिक स्टेट संगठन की स्थापना करना चाहता था।

नूर ने बताया, वे पश्चिम एशिया के आतंकवादियों की विचारधारा मानते हैं जो आईएस आतंकी समूह के जैसे अत्यधिक अतिवादी और अत्यधिक हिंसक हैं।

उन्होंने इंटरनेट की निगरानी करने का आह्वान किया और कहा कि यह उनके संचार का मुख्य माध्यम है जहां से निर्देश भेजे जाते हैं।

नूर ने कहा, उपयुक्त उपकरणों की भी जरूरत है क्योंकि आतंकवादी छोटे समूहों में हमला करते हैं और उनका पता लगाना कठिन होता है।

द स्टार समाचार पत्र की पिछले सप्ताह की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह माना जा रहा है कि महमूद मलेशिया सहित कई देशों में हमला करने की योजना बना रहा था। रिपोर्टों के अनुसार वह दक्षिण फिलीपीन में छुपा हुआ है।

इस बीच, मलेशियाई आतंकवाद निरोधी संगठन के प्रमुख अयूब खान ने भी चेतावनी दी है कि मलेशियाई आईएस का वांछित आतंकवादी दक्षिण फिलिपीन में छुपा हुआ है और वह दक्षिण पूर्व एशिया में एक अधिकारिक आईएस धड़ा बनाने की योजना बना रहा है।

मलेशिया और इंडोनेशिया दोनों मुस्लिम बहुल देश हैं।

अयूब ने कहा कि क्षेत्र के आईएस धड़े की मलेशिया, इंडोनेश्यिा और फिलिपीन में विभिन्न आतंकी संगठनांे को एकजुट करने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि इसमं अबु सयाफ गु्रप :एएसजी: और क्षेत्र के अन्य आतंकी समूह शामिल हो सकता है।

उन्होंने बताया कि अबु हनदजला के नाम से भी मशहूर महमूद एएसजी के साथ प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से शामिल रहा है और दक्षिण फिलीपीन में आतंकी अभियानों में हिस्सा लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश