1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को स्वास्थ्य आधार पर मिली जमानत

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को स्वास्थ्य आधार पर मिली जमानत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2019 11:11 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 11:11 pm IST

पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने अल-अजीजिया इस्पात मिल भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शनिवार को स्वास्थ्य और मानवीय आधारों पर जमानत दे दी। 

नवाज शरीफ- India TV Hindi
नवाज शरीफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने अल-अजीजिया इस्पात मिल भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शनिवार को स्वास्थ्य और मानवीय आधारों पर जमानत दे दी। इससे एक दिन पहले यानि शुक्रवार को शरीफ को लाहौर में अस्पताल में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इससे पहले सोमवार देर रात प्लेटलेट में भारी गिरावट के बाद शरीफ (69) को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो कार्यालय से लाहौर के एक अस्पताल ले जाया गया था।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने शनिवार शाम शरीफ को स्वास्थ्य तथा मानवीय आधार पर मंगलवार तक के लिये जमानत दे दी। शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ ने शनिवार सुबह उनकी जमानत के लिये अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत को बताया गया कि शरीफ को शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें बिना देरी किये रिहा किया जाना चाहिये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश