1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट का कमांडर मारा गया

अफगानिस्तान में ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट का कमांडर मारा गया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 13, 2017 09:47 pm IST,  Updated : Jul 13, 2017 09:47 pm IST

अफगानिस्तान के कुनर प्रांत में गुरुवार को किए गए एक ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक कमांडर व उसके अंगरक्षक की मौत हो गई।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

काबुल: अफगानिस्तान के कुनर प्रांत में गुरुवार को किए गए एक ड्रोन हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक कमांडर व उसके अंगरक्षक की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सरकारी प्रक्ता गनी मुसामिम ने कहा, ‘खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ड्रोन विमान ने सुबह में मनोगई जिले के आईएस के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें समूह का कुख्यात कमांडर एस्मतुल्ला व उसका अंगरक्षक मारे गए।’

एस्मतुल्ला का खात्मा आईएस समूह के कुनार व पड़ोसी नुरिस्तान व नागहौर प्रांत के लिए एक बड़ा झटका होगा। एस्मतुल्ला मनोगई, वातापोर और चापा दारा जिलों में आतंकवादी हमलों में शामिल था। आईएस ने एस्मतुल्ला की मौत पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश