1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापानी रक्षा मंत्री बोले- चीन की मंशा पर पैनी नजर रखने की जरूरत

जापानी रक्षा मंत्री बोले- चीन की मंशा पर पैनी नजर रखने की जरूरत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2020 10:05 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 10:05 pm IST

उन्होंने कहा कि हमें न सिर्फ चीन की क्षमताओं पर बल्कि उसकी मंशा पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

Japanese Defense Minister Taro Kono- India TV Hindi
Japanese Defense Minister Taro Kono Image Source : AP

टोक्यो. चीन इस वक्त अपने ज्यादातर पड़ोसी देशों से भिड़ने की कोशिश कर रहा है। इस बीच जापान के रक्षा मंत्री तारो कोनो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विदेश मीडिया को ब्रीफ कर हुए कहा कि चीन की सैन्य क्षमताओं और पूरे एशिया में उसके इरादों पर पैनी नजर रखने की जरूरत बढ़ गई है।

दो दिन पहले ही जापान के समुद्री इलाके में नजर आई पनडुब्बी की पहचान चीनी पनडुब्बी के रूप में करने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमें जापान के आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने दक्षिण चीन सागर, हांगकांग और भारत के साथ चीन के ताजा विवादों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि हमें न सिर्फ चीन की क्षमताओं पर बल्कि उसकी मंशा पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। इससे पहले गुरुवार को ही, उन्होंने घोषणा की कि जापान लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाई गई एक बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद को रद्द कर देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश