1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में चक्रवात से भारी बारिश की संभावना, सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा

जापान में चक्रवात से भारी बारिश की संभावना, सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2019 06:29 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 06:29 pm IST

मौसम विभाग के अधिकारी यासुशी काजिहारा ने कहा कि चक्रवात हागीबिस के 1958 में आए एक चक्रवात जैसी भयानक होने की आशंका जताई जा रही है। तब चक्रवात ने टोक्यो में भारी तबाही मचाई थी।

Japan Typhoon- India TV Hindi
Japan Typhoon Image Source : AP

तोक्यो: जापान के तोक्यो शहर और प्रशांत महासागर से सटे तटीय क्षेत्र में इस सप्ताह के अंत में शक्तिशाली चक्रवात के कारण जबरदस्त आंधी और 80 सेंटीमीटर (31 इंच) तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। सरकार ने लोगों से आवश्यक वस्तुएं जुटाने व जोखिम वाले स्थानों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की चेतावनी दी है। रग्बी विश्वकप के शनिवार को होने वाले मैच व अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही हवाई और रेल सेवाएं भी स्थगित की गई हैं।

तोक्यो के दक्षिणपश्चिम स्थित किहो कस्बे में चक्रवात के नुकसान से बचाने के लिए दुकानों पर लकड़ी की तख्तियां लगाकर उन्हें बंद कर दिया गया और प्रधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों में जांच की। तोक्यो के लोग बोतलबंद पानी, तुरंत बनने वाले नूडल व अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। मौसम विभाग के अधिकारी यासुशी काजिहारा ने कहा कि चक्रवात हागीबिस के 1958 में आए एक चक्रवात जैसी भयानक होने की आशंका जताई जा रही है। तब चक्रवात ने टोक्यो में भारी तबाही मचाई थी।

इस चक्रवात के कारण भारी बारिश हुई थी और करीब पांच लाख घरों में पानी भर गया था। करीब 1200 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी थी। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के लिए मंत्रिमंडल की बैठक बुलायी है। मौसम विभाग के अनुसार हगीबिस का फिलीपिनो में अर्थ रफ्तार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश