1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान: अपने ही घर में आग लगाकर पत्नी और 5 बच्चों को मार डाला!

जापान: अपने ही घर में आग लगाकर पत्नी और 5 बच्चों को मार डाला!

 Published : Oct 06, 2017 04:48 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 04:48 pm IST

जापान की एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार को आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक शख्स ने अपने ही घर में आग लगा दी, जिसमें...

Japan Fire- India TV Hindi
Japan Fire | AP Photo

तोक्यो: जापान की एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार को आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक शख्स ने अपने ही घर में आग लगा दी, जिसमें 5 बच्चों और उनकी मां की मौत हो गई। बाद में इस 32 वर्षीय शख्स ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरोबुमी कोमात्सु नाम के इस शख्स ने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर आग लगाई। हालांकि पुलिस ने अभी साफतौर पर कुछ भी नहीं कहा है।

तोक्यो के उत्तर-पूर्व में स्थित इबाराकी प्रांत में हिताची शहर की 3 मंजिला इमारत के पहले तले पर एक कमरे में एक महिला और 4 लड़के मृत मिले। एक लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके शरीर पर चाकू घोंपने के कई जख्म पाए गए। पुलिस के मुताबिक, यह माना जा रहा है कि मारी गई महिला कोमात्सु की पत्नी थी। अन्य मृतकों में दो 3 साल के बेटे, एक 4 साल का बेटा, एक 6 साल का बेटा और 11 साल की बेटी हैं। 

हिताची पुलिस के प्रवक्ता मासातका सुजुकी ने कहा कि मारे गए सभी लोग हिरोबुमी कोमात्सु के परिवार के सदस्य माने जा रहे हैं। सुजुकी ने बताया कि कोमात्सु के मुताबिक अपने घर में आग उसी ने लगाई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। क्योदो समाचार सेवा के मुताबिक, कोमात्सु भी इस आग में झुलस गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश