1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान: सूमो प्रतियोगिता में लड़कियों को हिस्सा लेने से रोकने पर विवाद

जापान: सूमो प्रतियोगिता में लड़कियों को हिस्सा लेने से रोकने पर विवाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2018 07:51 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 07:51 pm IST

जापान का सूमो एसोसिएशन पारंपरिक खेल को दर्शाने वाले कार्यक्रम में लड़कियों की भागीदारी रोकने का अनुरोध करके लैंगिक भेदभाव के विवादों में घिर गया है...

Japan: Girls not allowed to take part in sumo event | AP Photo- India TV Hindi
Japan: Girls not allowed to take part in sumo event | AP Photo

तोक्यो: जापान का सूमो एसोसिएशन पारंपरिक खेल को दर्शाने वाले कार्यक्रम में लड़कियों की भागीदारी रोकने का अनुरोध करके लैंगिक भेदभाव के विवादों में घिर गया है। सूमो हाल के दिनों में चर्चा में रहा है जब चिकित्सीय सहायता देने वाली महिलाओं को सूमो रिंग छोड़कर जाने को कहा गया और एक महिला नेता को रिंग से भाषण देने से रोका गया। अतीत में लड़कों और लड़कियों को खेल के प्रसिद्ध सितारों के साथ मुकाबला करने के लिये रिंग में उतरने की अनुमति दी जाती थी।

अधिकारियों ने बताया कि जापान सूमो एसोसिएशन ने पिछले सप्ताह अनुरोध किया कि लड़कियों को शिजुओका प्रांत में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से रोका जाए। इस कार्यक्रम का आयोजन रविवार को स्थानीय प्रशंसकों को खेल दिखाने के लिए किया गया था। सूमो का संचालन करने वाले निकाय की प्रवक्ता ने नाम न जाहिर किये जाने की शर्त पर कहा, ‘ऐसा सुरक्षा चिंताओं की वजह से किया गया।’ उन्होंने कहा कि लड़कों की सुरक्षा भी जरूरी है, लेकिन एसोसिएशन ने महसूस किया कि लड़कों की तुलना में लड़कियों को आ सकने वाले चोटों या दागों में अंतर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 साल पहले इस आयोजन में लड़कियों ने लड़कों के साथ भाग लेना शुरू किया था। इस साल भी मुकाबले में कई लड़कियां हिस्सा लेने वाली थीं, लेकिन इस बार आयोजकों ने लड़कियों को रिंग में उतरने से रोक दिया। इस बैन के बाद पूरे जापान में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश