1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. योशिहिदे सुगा छोड़ सकते हैं जापान के प्रधानमंत्री का पद! चुनाव में नहीं पेश करेंगे अपनी दावेदारी

योशिहिदे सुगा छोड़ सकते हैं जापान के प्रधानमंत्री का पद! चुनाव में नहीं पेश करेंगे अपनी दावेदारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2021 01:20 pm IST,  Updated : Sep 03, 2021 01:20 pm IST

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे और इससे संकेत मिलते हैं कि सितंबर अंत तक वह जापानी नेता के तौर पर इस्तीफा दे सकते हैं।

योशिहिदे सुगा छोड़...- India TV Hindi
योशिहिदे सुगा छोड़ सकते हैं जापान के प्रधानमंत्री का पद! चुनाव में नहीं पेश करेंगे अपनी दावेदारी Image Source : PTI

तोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे और इससे संकेत मिलते हैं कि सितंबर अंत तक वह जापानी नेता के तौर पर इस्तीफा दे सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रसारक एनएचके ने यह जानकारी दी।

एनएचके के अनुसार सुगा ने शुक्रवार को उनकी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के कार्यकारी अधिकारियों को बताया कि वह पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे, जिसके लिए 29 सितंबर को चुनाव होने हैं। इसका मतलब है कि जापान को एक नया नेता मिलेगा, जो एलडीपी के प्रमुख के रूप में चुना जाएगा। पार्टी को संसद में बहुमत प्राप्त होने के कारण उसके नेता को ही जापान का नेता चुना जाएगा।

गौरतलब है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई ना करने और जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद ओलंपिक आयोजित करने को लेकर सुगा की देश में काफी आलोचना की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश