1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने लॉन्च किया था ड्रोन, जवाब में जापान ने भेजे अपने लड़ाकू विमान

चीन ने लॉन्च किया था ड्रोन, जवाब में जापान ने भेजे अपने लड़ाकू विमान

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2017 04:05 pm IST,  Updated : May 19, 2017 04:05 pm IST

जापान ने शुक्रवार को कहा कि विवादित समुद्री क्षेत्र में चल रहे चीनी पोत से ड्रोन उड़ाने के बाद उसने अपने लड़ाकू विमान रवाना कर दिए थे।

Fighter Jet | AP Photo- India TV Hindi
Fighter Jet | AP Photo

तोक्यो: जापान ने शुक्रवार को कहा कि विवादित समुद्री क्षेत्र में चल रहे चीनी पोत से ड्रोन उड़ाने के बाद उसने अपने लड़ाकू विमान रवाना कर दिए थे। पूर्वी चीन सागर में छोटे द्वीपों के एक समूह पर दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है। इन द्वीपों में कोई आबादी नहीं है।

जपान सरकार के शीर्ष प्रवक्ता योशीहिदे सुगा ने नियमित ब्रीफिंग में बताया कि गुरूवार को हुए वाकये के खिलाफ जापान ने चीन पर एकतरफा रूप से तनाव बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जाहिर किया है। जापान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने दो एफ-15 लड़ाकू विमान और एक अवाक्स प्रणाली सहित चार विमान टापू के आसपास समूद्र में रवाना किए गए हैं। इलाके में अपना दावा जाहिर करने के लिए दोनों देशों के तट रक्षक पोत नियमित रूप से यहां गश्त लगाते हैं।

जापान तटीय रक्षक ने बताया कि तनाव का ताजा मामला गुरूवार को हुआ जब चार चीनी जहाज जापानी समुद्री क्षेत्र में दाखिल हुए। सुगा ने कहा, हमने ऐसा पहली बार देखा है जब चीनी पोत द्वारा छोड़े गए ड्रोन समुद्री क्षेत्र में दिखें हैं। उन्होंने कहा, यह चीन की और से की गई एक नई तरह की गतिविधि है। उन्होंने कहा, हम एकतरफा तौर पर तनाव को बढ़ावा देने का विरोध करते हैं और हम इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश