1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एक आम युवक से शादी करने के लिए राजवंश छोड़ेंगी जापान की राजकुमारी

एक आम युवक से शादी करने के लिए राजवंश छोड़ेंगी जापान की राजकुमारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2017 11:38 am IST,  Updated : Sep 04, 2017 11:38 am IST

बीते रविवार को जापान की राजकुमारी माको ने एक आम व्यक्ति से सगाई करने की घोषणा की। इस सगाई की कीमत राजकुमारी को अपना शाही दर्जा खोकर चुकानी पड़ेगी।

Japanese princess gives up her royal status to marry a...- India TV Hindi
Japanese princess gives up her royal status to marry a commoner

तोक्यो: जापान की राजकुमारी माको ने रविवार को एक आम युवक से अपनी सगाई की घोषणा की। जापान के राजवंश में पुरूष सत्तात्मक प्रकृति को रेखांकित करने वाले कानून के मुताबिक राजकुमारी को इस सगाई की कीमत अपना शाही दर्जा खोकर अदा करनी होगी। विवादास्पद परंपरा के तहत एक आम युवक से शादी के कारण अब माको शाही परिवार की सभी महिला सदस्यों की तरह मिलने वाला अपना शाही दर्जा खो देंगी। बहरहाल यह कानून शाही पुरूषों पर लागू नहीं होता है। माको (25) सम्राट अकिहीतो की सबसे बड़ी पोती एवं सम्राट के दूसरे पुत्र राजकुमार अकिशीनो की सबसे बड़ी बेटी हैं। (ट्रंप का एक और भारत विरोधी फैसला, हो सकते हैं 7 हजार भारतीय प्रभावित)

बहरहाल, टेलीविजन पर प्रसारित संवाददाता सम्मेलन में अपनी सगाई की घोषणा करते हुए उन्होंने देश को बताया कि वह वाकई में खुशी महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, मैं बचपन से इस बात से वाकिफ थी कि जब मैं शादी करूंगी तो मुझे अपना शाही दर्जा छोड़ना होगा। शाही परिवार के सदस्य के तौर पर मैंने हर संभव सम्राट की मदद और अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। मैं अपने जीवन का आनंद ले रही हूं। विधि कंपनी में काम करने वाले उनके मंगेतर केई कोमुरो (25) ने कहा कि उन्होंने तीन वर्ष से अधिक समय पहले राजकुमारी को शादी का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने माको को ऐसी शख्सियत बताया जो चुपचाप मानो चांद की तरह उन्हें देखती रहती हो।

राजकुमारी ने कहा कि उनके कोमुरो की मुस्कान सूरज की तरह है। घोषणा को जुलाई में करने की योजना थी लेकिन उसी महीने देश के दक्षिणी क्षेत्र के भारी बारिश एवं बाढ़ से तबाह होने के चलते युगल ने इसे टालने का फैसला किया था। इम्पीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2018 में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश