1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक पीएम शरीफ की नापाक ख्वाहिश कहा ''कश्मीर के पाकिस्तान में शामिल होने का इंतजार''

पाक पीएम शरीफ की नापाक ख्वाहिश कहा ''कश्मीर के पाकिस्तान में शामिल होने का इंतजार''

 Written By: IANS
 Published : Jul 22, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Jul 23, 2016 06:13 am IST

मुजफ्फराबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है जब कश्मीर पाकिस्तान का एक हिस्सा बन जाएगा। शरीफ पाकिस्तान के कब्जे वाले 'आजाद जम्मू एवं कश्मीर' के

Nawaz Sarif- India TV Hindi
Nawaz Sarif

मुजफ्फराबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है जब कश्मीर पाकिस्तान का एक हिस्सा बन जाएगा। शरीफ पाकिस्तान के कब्जे वाले 'आजाद जम्मू एवं कश्मीर' के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की जीत के अवसर पर गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस साल दिल का ऑपरेशन कराने के बाद पहली बार लोगों को संबोधित करते हुए शरीफ ने कश्मीरियों से कहा, "भारत के कब्जे वाले कश्मीर में आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर रहे लोगों को नहीं भूलना चाहिए।"

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पीएमएल-एन अगली सरकार बनाने के लिए तैयार है।

भारत लंबे समय से कहता रहा है कि पाकिस्तान जम्मू एवं कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए आतंकवादियों को प्रशिक्षण और हथियार दे रहा है। पाकिस्तान कहता है कि वह अलगाववादी अभियान को केवल राजनयिक और नैतिक समर्थन देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश