1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जाधव मामले पर भारत का जवाब मिला, पत्नी से भेंट होगी: पाकिस्तान

जाधव मामले पर भारत का जवाब मिला, पत्नी से भेंट होगी: पाकिस्तान

 Reported By: IANS
 Published : Nov 18, 2017 06:31 pm IST,  Updated : Nov 18, 2017 06:31 pm IST

पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव को उसकी पत्नी से मिलने की इजाजत देने की इस्लामाबाद की पेशकश...

kulbhushan jadhav- India TV Hindi
kulbhushan jadhav

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव को उसकी पत्नी से मिलने की इजाजत देने की इस्लामाबाद की पेशकश पर उसे भारत की तरफ से प्रतिक्रया मिली है, जिस पर विचार किया जा रहा है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा, "कमांडर जाधाव के लिए पाकिस्तान के मानवीय प्रस्ताव पर भारत ने जवाब दिया है। जिस पर विचार किया जा रहा है।"

पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह मानवीय आधार पर जाधव को उसकी पत्नी से मिलने की इजाजत दी है। पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को जासूसी के आरोपों में फांसी की सजा सुना रखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश