1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगान सेना ने 2 प्रांतों में उड़ाए आतंकी ठीकाने, 35 से ज्यादा तालिबानी आतंकी ढेर

अफगान सेना ने 2 प्रांतों में उड़ाए आतंकी ठीकाने, 35 से ज्यादा तालिबानी आतंकी ढेर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 26, 2021 10:37 am IST,  Updated : Jul 26, 2021 10:37 am IST

अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांतों और बदख्शां प्रांतों में हवाई हमलों में 35 से ज्यादा तालिबानी आतंकवादी मारे गए।

अफगान हवाई हमले में 35...- India TV Hindi
अफगान हवाई हमले में 35 से ज्यादा तालिबान आतंकवादी मारे गए Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

काबुल: अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांतों और बदख्शां प्रांतों में हवाई हमलों में 35 से ज्यादा तालिबानी आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को एक बयान में, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने हेलमंद के नाद अली और संगिन जिलों के कुछ हिस्सों में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया है। एक बयान में कहा गया है कि हमलों के दौरान आतंकवादी समूह का हथियार भी नष्ट कर दिया है।

तालिबान का हेलमंद प्रांत में कम से कम 6 जिलों पर नियंत्रण है। सेना के एक बयान के अनुसार, इस बीच बदख्शां प्रांत में, लड़ाकू विमानों ने अर्गो जिले में तालिबान की एक सभा पर भी हमला किया। एक बयान के अनसार हमले में विमान भेदी तोप सहित बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि हवाई हमले के दौरान किसी सुरक्षाकर्मी या नागरिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इससे पहले अफगान बलों ने शनिवार को बल्ख प्रांत के कालदार और चमताल जिलों में 81 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश