1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में जहरीली शराब पीने के कारण अबतक 50 से ज्यादा लोगों की मौत

इंडोनेशिया में जहरीली शराब पीने के कारण अबतक 50 से ज्यादा लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 04:43 pm IST

राजधानी जकार्ता समेत पश्चिमी इंडोनेशिया में एक हफ्ते से थोड़े ज्यादा समय के दौरान जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा करीब 50 तक तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।

 More than 50 people died due to drinking poisonous...- India TV Hindi
 More than 50 people died due to drinking poisonous alcohol in Indonesia  

जकार्ता: राजधानी जकार्ता समेत पश्चिमी इंडोनेशिया में एक हफ्ते से थोड़े ज्यादा समय के दौरान जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा करीब 50 तक तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। नवीनतम मामले में गुरुवार और सोमवार की सुबह तक बानडुंग की राजधानी पश्चिम जावा के सीकालेंगका उप जिले में 17 लोगों की मौत हो गई। (बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शन के चलते कम से कम 100 लोग घायल )

सीकालेंगका के सरकारी अस्पताल के प्रमुख यानी सुम्पेना ने कहा कि 16 लोगों की मौत अस्पताल में हुई जबकि एक शख्स को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। सुम्पेना ने कहा कि कुल मिलाकर करीब 40 लोगों को चक्कर , उलटी और सांस लेने में दिक्कत तथा मुर्छा की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। 13 लोगों का अब भी इलाज किया जा रहा है।

शराब पर अत्याधिक कर की वजह से इंडोनेशिया में गरीबों के बीच शराब की काला बाजारी से इसे खरीदने की प्रवृत्ति बढ़ी है। दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में शराब पीने से परहेज की बात होती है लेकिन नागरिक कानून में ऐसा करना अवैध नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश