1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार: बौद्धों ने रोहिंग्या के लिए मदद ले जा रही नाव पर पेट्रोल बम फेंका

म्यांमार: बौद्धों ने रोहिंग्या के लिए मदद ले जा रही नाव पर पेट्रोल बम फेंका

 Reported By: IANS
 Published : Sep 21, 2017 08:48 pm IST,  Updated : Sep 21, 2017 08:48 pm IST

म्यांमार के हिसाग्रस्त राखिन राज्य में रोहिग्या मुसलमानों के लिए मदद ले जा रही एक नाव को रोकने के लिए बौद्धों की भीड़ ने उस पर पेट्रोल बम फेंके...

Rohingya Refugees- India TV Hindi
Rohingya Refugees | AP Photo

नेपीथा: म्यांमार के हिसाग्रस्त राखिन राज्य में रोहिग्या मुसलमानों के लिए मदद ले जा रही एक नाव को रोकने के लिए बौद्धों की भीड़ ने उस पर पेट्रोल बम फेंके। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए चेतावनी में हवा में कई बार फायर किए। एक मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। BBC ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई जब राखिने की राजधानी सिटवे में रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (ICRC) की नाव में राहत सामग्री भरी जा रही थी। सहायता सामग्री राखिन के लिए रवाना होने वाले थी, जहां आतंकवादी हमले के बाद एक सैन्य अभियान चलाया गया जिसने हजारों रोहिंग्या मुसलमानों को देश से भागने के लिए मजबूर कर दिया।

अधिकारियों ने कहा, ‘भीड़ के पास कुछ डंडे और लोहे के रॉड थे और वे पेट्रोल बम फेंक रहे थे। पुलिसकर्मियों ने हवा में गोली चलाकर उन्हें तितर-बितर होने के लिए मजबूर कर दिया। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’ ICRC की प्रवक्ता ग्रेजीला लेइट पिकोली ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सहायताकर्मियों ने लोगों को समझाया कि हम पारदिर्शता से काम करते हैं और यह राहत सामग्री उन सभी के लिए है जिन्हें इसकी जरूरत है। इसके बाद उन्हें सामान ले जाने दिया गया।

नाव अभी सिटवे में ही है। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना पहले से ही बेहद खराब हो चुकी सहायता वितरण को बाधित करेगी। म्यांमार में 25 अगस्त को अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (ARSA) के विद्रोहियों ने पुलिस चौकियों पर हमला किया जिसमें12 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इसके बाद शुरू हुई सैन्य कार्रवाई से रोहिंग्या ने पलायन करना शुरू कर दिया। अब तक कम से कम 420,000 रोहिंग्या बांग्लादेश जा चुके हैं जिसे संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'जातीय सफाए का जीता जागता उदाहरण' बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश