1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यामांर की सैन्य सरकार आंग सान सू की के खिलाफ अगले सप्ताह शुरू करेगी अदालती कार्यवाही

म्यामांर की सैन्य सरकार आंग सान सू की के खिलाफ अगले सप्ताह शुरू करेगी अदालती कार्यवाही

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2021 11:54 am IST,  Updated : Jun 08, 2021 11:54 am IST

म्यांमार की सैन्य सरकार अपदस्थ नेता आंग सान सू की के खिलाफ अगले सप्ताह सोमवार को अदालत में अपना मामला पेश करेगी। सू की के वकीलों ने इस बारे में बताया। 

 म्यामांर की सैन्य सरकार आंग सान सू की के खिलाफ अगले सप्ताह शुरू करेगी अदालती कार्यवाही - India TV Hindi
 म्यामांर की सैन्य सरकार आंग सान सू की के खिलाफ अगले सप्ताह शुरू करेगी अदालती कार्यवाही  Image Source : FILE

नेपीता (म्यामांर): म्यांमार की सैन्य सरकार अपदस्थ नेता आंग सान सू की के खिलाफ अगले सप्ताह सोमवार को अदालत में अपना मामला पेश करेगी। सू की के वकीलों ने इस बारे में बताया। सेना ने फरवरी में निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर सू की को गिरफ्तार किया था। तख्तापलट के खिलाफ जनविरोध मजबूत बना रहा और हाल के महीने में इसने सशस्त्र विद्रोह का रूप ले लिया। सू की के समर्थकों का आरोप है कि उनकी नेता के खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित, उनकी नीतियों को गलत ठहराने के लिए और तख्तापलट को सही साबित करने के लिए हैं। 

सरकारी अभियोजकों को राजधानी नेपीता की अदालत में 28 जून तक अपना पक्ष रखना होगा। सू की पर पांच आरोपों में सुनवाई हो रही है। इसके बाद सू की की ओर से बचाव पक्ष की टीम को 26 जुलाई तक अपना पक्ष रखना होगा। हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी। 

सू की और दो अन्य व्यक्तियों अपदस्थ राष्ट्रपति विन मिंट और नेपीता के पूर्व मेयर म्यो आंग के लिए सोमवार को प्रक्रियात्मक सुनवाई के बाद खिन माउंग जॉ ने पत्रकारों को इस बारे में बताया। सू की तथा उनके विश्वस्त दोनों नेताओं पर ऐसी सूचनाएं फैलाने का आरोप है जिससे अशांति पैदा हो सकती थी। साथ ही सू ची पर 2020 में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 महामारी के लिए तय पाबंदियों का कथित तौर पर उल्लंघन कर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून तोड़ने का आरोप भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश