सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण शांगरी-ला डायलॉग को संबोधित किया। 17वे शांगरी-ला डायलॉग में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर पूरी दनिया की नजर थी। आपको बता दें कि इस डायलॉग को संबोधित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं। इस बैठक में लगभग 40 देशों के रक्षा मंत्री, सैन्य प्रमुख और शीर्ष अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। आइए, जानते हैं मोदी के इस अहम संबोधन से जुड़ी हर अपडेट:
- Hindi News
- विदेश
- एशिया
- इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों के भाग्य आपस में जुड़े हुए हैं: सिंगापुर में PM मोदी
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों के भाग्य आपस में जुड़े हुए हैं: सिंगापुर में PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण शांगरी-ला डायलॉग को संबोधित किया...
LIVE Updates: सिंगापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
6:45 PM (IST) Jun 01, 2018
हम दूसरों के साथ काम करके अपने समुद्र, आसमान आदि को सुरक्षित रखेंगे, आतंकवाद और साइबर चुनौती से भी निपटेंगेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
6:45 PM (IST) Jun 01, 2018
एशिया में दुश्मनी नहीं सहयोग की जरूरत है। दुश्मनी हमें पीछे धकेल देगीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
6:31 PM (IST) Jun 01, 2018
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों के भाग्य आपस में जुड़े हुए हैं: PM मोदी
-
6:30 PM (IST) Jun 01, 2018
-
6:29 PM (IST) Jun 01, 2018
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों के भाग्य आपस में जुड़े हुए हैं। इस क्षेत्र को लेकर भारत का रवैया सकारात्मक है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
6:28 PM (IST) Jun 01, 2018
-
6:27 PM (IST) Jun 01, 2018
शांगरी-ला डॉयलाग में पीएम मोदी ने कहा, चीन और भारत आपस में मुद्दों को सुलझा रहे हैं।
-
6:26 PM (IST) Jun 01, 2018
भारत का रूस के साथ रणनीतिक सहयोग, अमेरिका के साथ भी हमारे रिश्ते काफी अच्छे: पीएम नरेंद्र मोदी
-
6:25 PM (IST) Jun 01, 2018
इंडो-पसिफिक क्षेत्र के देश केवल एक देश पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। हमारे जापान, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया जैसे देशों के साथ बेहतर रिश्तेः शांगरी-ला में पीएम मोदी
-
6:17 PM (IST) Jun 01, 2018
-
6:17 PM (IST) Jun 01, 2018
मैं यहां एक विशेष वर्ष में आकर खुश हूं। आसियान के साथ भारत के रिश्ते के एक ऐतिहासिक वर्ष में। जनवरी में, हमारे गणतंत्र दिवस पर दस आसियान नेताओं की मेजबानी करने का हमें सौभाग्य मिला था: सिंगापुर में पीएम मोदी
-
6:15 PM (IST) Jun 01, 2018
-
6:14 PM (IST) Jun 01, 2018
-
6:14 PM (IST) Jun 01, 2018
भारत के लिए सिंगापुर कहीं बढ़कर है। यह एक ऐसी भावना है जो एक सिंहदेश को एक सिंहशहर से जोड़ती है: सिंगापुर में पीएम मोदी
-
6:12 PM (IST) Jun 01, 2018
सिंगापुर हमें दिखाता है कि जब महासागर खुले होते हैं, समुद्र सुरक्षित होते हैं, देश जुड़े होते हैं, कानून का शासन प्रचलित होता है और क्षेत्र स्थिर रहता है: सिंगापुर में PM मोदी
-
6:11 PM (IST) Jun 01, 2018
भारत के लिए सिंगापुर कुछ बढ़कर है, यह भारत का दुनिया के लिए गेटवे रहा हैः शांगरी-ला डायलॉग में पीएम मोदी
-
6:10 PM (IST) Jun 01, 2018
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर निर्भर करेगा एशिया का भविष्य, भारत का फोकस ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी पर: प्रधानमंत्री मोदी
-
6:10 PM (IST) Jun 01, 2018
शांगरी-ला में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, स्वर्णभूमि (सिंगापुर) आकर खुश हूं
-
3:00 PM (IST) Jun 01, 2018
सिंगापुर की नानयांग यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री मोदी ने नीम का एक पौधा लगाया।
-
2:18 PM (IST) Jun 01, 2018
मैं 2001 से लाइमलाइट की दुनिया में आया हूं, इससे पहले भी मेरी जिंदगी ऐसी ही थी। मैंने 2001 से आज तक 15 मिनट की भी छुट्टी नहीं ली है: सिंगापुर में PM मोदी
-
2:12 PM (IST) Jun 01, 2018
जब मैं देश की सेवा के लिए सैनिकों को खड़ा देखता हूं, जब मैं किसी मां को घंटों तक मजदूरी करते हुए देखता हूं तो मुझे लगता है कि जब ये लोग इतना करते हैं तो मुझे चैन से सोने का हक नहीं है: सिंगापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
2:00 PM (IST) Jun 01, 2018
जब कंप्यूटर आया था तो लोग कहते थे कि इससे नौकरियां चली जाएंगी। जबकि आज उसी कंप्यूटर ने बहुत सी नई नौकरियां पैदा कर दी हैं: सिंगापुर की नानयांग यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी
-
1:59 PM (IST) Jun 01, 2018
प्राकृतिक संसाधन कम हो रहे हैं, ऐसे में हमें तकनीक के जरिए ऊर्जा के दूसरे विकल्प तलाशने होंगे: सिंगापुर की नानयांग यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी
-
1:54 PM (IST) Jun 01, 2018
हमें प्रत्येक चुनौती को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए: नानयांग यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री मोदी
-
1:52 PM (IST) Jun 01, 2018
मैंने स्पेस टेक्नॉलजी का प्रयोग करते हुए मैप तैयार किया कि कहां स्कूल है और कहां नहीं: सिंगापुर की नानयांग यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री मोदी
-
1:51 PM (IST) Jun 01, 2018
गुड गवर्नेंस में स्पेस टेक्नॉलजी बहुत योगदान दे सकती है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैंने स्पेस टेक्नॉलजी का उपयोग मछुआरों के लिए किया था: नानयांग यूनिवर्सिटी में PM मोदी
-
1:51 PM (IST) Jun 01, 2018
पिछले 2000 साल में 1600 साल दुनिया की जीडीपी में 50 फीसदी योगदान चीन और भारत का था: सिंगापुर की नानयांग यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:51 PM (IST) Jun 01, 2018
सारी दुनिया इस बात को मानती है कि 21वीं सदी एशिया की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम एशियाई भी इस बात को महसूस करते हैं: PM मोदी
-
1:50 PM (IST) Jun 01, 2018
नानयांग टेक्निकल यूनिवर्सिटी दुनिया में युवाओं द्वारा किए गए बदलावों की एक झलक देती है: सिंगापुर में PM मोदी
-
1:47 PM (IST) Jun 01, 2018
सिंगापुर की नानयांग यूनिवर्सिटी में छात्रों और प्रोफेसर्स से मुखातिब हैं PM मोदी।