1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम ने परिजनों से जेल में मुलाकात की

नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम ने परिजनों से जेल में मुलाकात की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2018 11:10 am IST,  Updated : Jul 15, 2018 11:10 am IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम से रावलपिंडी की आदियाला जेल में परिजनों ने मुलाकात की। इन दोनों को लंदन में आय से अपनी संपत्ति मामले में सजा सुनाई गई है।

Nawaz Sharif Maryam barred from meeting family members in...- India TV Hindi
Nawaz Sharif Maryam barred from meeting family members in jail

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम से रावलपिंडी की आदियाला जेल में परिजनों ने मुलाकात की। इन दोनों को लंदन में आय से अपनी संपत्ति मामले में सजा सुनाई गई है। जेल में दोनों से मुलाकात के लिए पहुंचने वालों में पूर्व नेता के भाई शाहबाज शरीफ व उनके बेटे हमजा शाहबाज और मरियम की बेटी मेहरूनिसा शामिल थीं। 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, ये लोग मुलाकात के लिए विशेष विमान से लाहौर से इस्लामाबाद आए। नवाज और मरियम ने शनिवार रात जेल अधीक्षक के कमरे में परिजनों से मुलाकात की और यह दो घंटों से अधिक समय तक जारी रही। (विमान में ऑक्सीजन का स्तर कम होने से इमरजेंसी लैंडिंग, 33 लोग घायल )

पार्टी के किसी नेता या कार्यकर्ता ने जेल में शरीफ और मरियम से मुलाकात नहीं की है। जेल प्रशासन ने गुरुवार का दिन मुलाकात के लिए तय किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शनिवार रात की मुलाकात के लिए सरकार से विशेष इजाजत ली गई थी। इस मुलाकात के कुछ समय पहले शाहबाज शरीफ ने लाहौर में एक प्रेस सम्मेलन कर बताया था कि पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री के ट्रायल को लेकर अस्थाई सरकार के फैसले को चुनौती देने के लिए सभी कानूनी और राजनीतिक विकल्पों का उपयोग करेगी।

नवाज को 10 और मरियम को सात साल की सजा सुनाई गई है। इस बीच पंजाब के गृह विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री और उनके दामाद सेवानिवृत्त कैप्टन मोहम्मद सफदर के औपचारिक अनुरोधों पर अदियाला जेल में उन्हें 'बेहतर वर्ग' की श्रेणी में शामिल कर दिया है जबकि मरियम ने इसका आवेदन करने से इनकार कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश