1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के इस पड़ोसी देश में खत्म हुआ 4 महीने का लॉकडाउन, सरकार ने किया ऐलान

भारत के इस पड़ोसी देश में खत्म हुआ 4 महीने का लॉकडाउन, सरकार ने किया ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 07:41 pm IST

नेपाल सरकार ने 24 मार्च से लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को खत्म करने की घोषणा की है। नेपाल सरकार के प्रवक्ता डॉ युबा राज खतीवाड़ा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

Nepal announces end of nationwide lockdown imposed since 24th March- India TV Hindi
Nepal announces end of nationwide lockdown imposed since 24th March Image Source : AP

काठमांडू: नेपाल सरकार ने 24 मार्च से लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को खत्म करने की घोषणा की है। नेपाल सरकार के प्रवक्ता डॉ युबा राज खतीवाड़ा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। नेपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 150 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमण के मामले 18,000 के करीब पहुंच गये। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ.जागेश्वर गौतम ने पिछले 24 घंटों में 3,963 नमूनों की जांच हुई, जिसके बाद नए संक्रमणों की पुष्टि हुई। काठमांडू घाटी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ मामले सामने आए। नेपाल में मंगलवार तक कोविड-19 के 17,994 मामले हो चुके हैं। पिछले 48 घंटों के दौरान कोविड​​-19 से किसी की भी मौत होने की खबर नहीं है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 40 मौतें हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि इस बीच, संक्रमण से उबरने के बाद पिछले 24 घंटों में देश भर में विभिन्न अस्पतालों से 609 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अब तक 12,477 कोविड​​-19 मरीज ठीक हुए हैं। नेपाल की कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर 69.

34 प्रतिशत है। वर्तमान में, सात जिलों भोजपुर, पंचथार, धनकुटा, संखुवासभा, रसुवा, मनंग और मस्तांग में कोरोना वायरस संक्रमण के कोई सक्रिय मामले नहीं हैं। तीन जिलों- रौतहट, कैलाली और बाजुरा में संक्रमण के 500 से अधिक सक्रिय मामले हैं। इस बीच, नेपाल ने 17 अगस्त से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। 

20 मार्च को, सरकार ने किसी भी यात्री को देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कानून, न्याय और संसदीय मामलों की मंत्री शिवा माया तुंबाहंगफे ने द काठमांडू पोस्ट को बताया कि कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानों को 17 अगस्त से परिचालन फिर से शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया गया है। तुंबाहंगफे ने कहा, ‘‘सभी उड़ानें विशेष स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित की जाएंगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश