1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड बिम्सटेक

शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड बिम्सटेक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2016 02:09 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 02:09 pm IST

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड बिम्सटेक बैठक में भाग लेने के लिए आज भारत रवाना हो गए जिसके इतर वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री

nepal prime minister will meet china president- India TV Hindi
nepal prime minister will meet china president

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड बिम्सटेक बैठक में भाग लेने के लिए आज भारत रवाना हो गए जिसके इतर वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी सीता दहल और अन्य सरकारी अधिकारी भी भारत रवाना हुए। प्रचंड उप क्षेत्रीय बैठक में शामिल होने के लिए आज दोपहर दिल्ली से गोवा जाएंगे।

 

प्रधानमंत्री प्रचंड बहुक्षेत्रीय तकनीक एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) की बैठक के इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे। प्रचंड के साथ नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत भी भारत रवाना हुए। प्रचंड सोमवार को वापस लौटेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश