1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बेरूत: नए साल के जश्न में हुई फायरिंग से 3 विमानों को लगी गोलियां

बेरूत: नए साल के जश्न में हुई फायरिंग से 3 विमानों को लगी गोलियां

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2021 01:12 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 01:12 pm IST

नए साल का जश्न मनाने के दौरान हुई फायरिंग से बेरूत हवाई अड्डे पर 3 विमानों को गोलियां लगी हैं।

बेरूत: नए साल के जश्न...- India TV Hindi
बेरूत: नए साल के जश्न में हुई फायरिंग से 3 विमानों को लगी गोलियां Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बेरूत: नए साल का जश्न मनाने के दौरान हुई फायरिंग से बेरूत हवाई अड्डे पर 3 विमानों को गोलियां लगी हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एलबीसी टीवी चैनल की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि तीनों विमान मध्य पूर्व एयरलाइंस (एमईए) के थे और उनमें से एक विमान शुक्रवार सुबह दुबई के लिए उड़ान भरने वाला था।

लेबनान के लोग नए साल, शादियों और अंतिम संस्कारों समेत कई अवसरों पर गोलियां चलाते हैं, जिसके चलते पहले भी लोगों की मौत होने और गंभीर चोट आने जैसे मामले हुए हैं।

इंटीरियर मिनिस्टर मोहम्मद फहमी ने पहले भी इस तरह की प्रथाओं को रोकने के लिए चेतावनी दी है। ये चेतावनी इस बात के मद्देनजर दी गई है कि देश में बड़ी संख्या में लोगों के पास अवैध हथियार हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश