1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका के नए राष्ट्रपति 29 नवंबर को भारत आएंगे, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी जानकारी

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति 29 नवंबर को भारत आएंगे, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2019 08:31 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 08:46 pm IST

श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे ने 29 नवम्बर को भारत की यात्रा पर आने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आमंत्रण स्वीकार किया है...

Newly-elected Lankan President to visit India on Nov 29:...- India TV Hindi
Newly-elected Lankan President to visit India on Nov 29: Jaishankar

कोलंबो: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोलंबो में श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की। श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे ने 29 नवम्बर को भारत की यात्रा पर आने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आमंत्रण भी स्वीकार किया है। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका की अघोषित यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे। गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। ‘कोलंबो गजट’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार जयशंकर मंगलवार की शाम श्रीलंका पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति राजपक्षे को विदेश की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के रूप में भारत आने का निमंत्रण दिया था। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश