1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज शरीफ की सेहत में कोई सुधार नहीं, डॉक्टरों ने अमेरिका भेजने की सलाह दी

नवाज शरीफ की सेहत में कोई सुधार नहीं, डॉक्टरों ने अमेरिका भेजने की सलाह दी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2019 05:30 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 05:30 pm IST

बीमार चल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की प्लेटलेट संख्या में कोई सुधार नहीं हुआ है और डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें अमेरिका ले जाने की सलाह दी है।

Nawaz Sharif (File photo)- India TV Hindi
Nawaz Sharif (File photo)

लाहौर/लंदन: बीमार चल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की प्लेटलेट संख्या में कोई सुधार नहीं हुआ है और डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें अमेरिका ले जाने की सलाह दी है। शरीफ का इलाज अभी लंदन में चल रहा है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि 69 वर्षीय शरीफ की मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि उनके मस्तिष्क तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियां 88 फीसदी तक बाधित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने इस संबंध में अमेरिका में विशेषज्ञों से मदद लेने की सलाह दी है। हालांकि उन्हें वहां तक ले जाना चिकित्सा दल के लिए बड़ी चुनौती है।’’

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने औरंगजेब को यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘‘स्टेरॉयड की भारी खुराक के बाद भी प्लेटलेट संख्या में कोई सुधार नहीं है और स्टेरॉयड की वजह से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ रहा है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि प्लेटलेट की गिरती संख्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

शरीफ को 19 नवंबर को इलाज के लिए एक एयर एंबुलेंस के माध्यम से पाकिस्तान से लंदन ले जाया गया था। लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज के लिए चार सप्ताह विदेश जाने की अनुमति दी थी। इस चार सप्ताह की अवधि डॉक्टरों की सिफारिश पर बढ़ाई जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश