1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापानी तट से उत्तर कोरिया के 8 लोगों को किया गया गिरफ्तार

जापानी तट से उत्तर कोरिया के 8 लोगों को किया गया गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 24, 2017 12:15 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 12:15 pm IST

जापान के अकिता प्रांत के तट से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही एक नौका भी बरामद की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये लोग उत्तर कोरिया के नागरिक हैं।

North Korea 8 people arrested from Japanese coast- India TV Hindi
North Korea 8 people arrested from Japanese coast

टोक्यो: जापान के अकिता प्रांत के तट से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही एक नौका भी बरामद की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये लोग उत्तर कोरिया के नागरिक हैं। (यदि भारत हुआ राजी तो चीन बदल देगा CPEC का नाम)

जापान के सरकारी चैनल एनएचके के मुताबिक, पुलिस को गुरुवार रात को युरिहोन्जो शहर के बंदरगाह पर आठ लोगों के होने की खबर मिली। इन लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और उनके बारे में जानने के लिए एक कोरियाई दुभाषिए को बुलाया गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग जापान में रहना चाहते हैं या उत्तर कोरिया लौटना चाहते हैं। बीबीसी के अनुसार, जापान नियमित रूप से मछली पकड़ने वाली उत्तर कोरियाई नौकाओं को अपने समुद्री क्षेत्र में देखता है और इसके तटरक्षक बलों ने कई बार मछुआरों को बचाया भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश