सियोल: दक्षिण कोरिया ने आशंका जताई है कि उत्तर कोरिया एक नए प्रकार के परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। दक्षिण कोरिया के रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह बात कही।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया कि वह उत्तर कोरिया की प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से निगरानी रख रहे हैं और उन्हें लगता है कि उत्तर कोरिया एक नए प्रकार का परीक्षण कर सकता है जो उसके पहले 5 परीक्षणों से अलग होगा। खबरों के मुताबिक, अधिकारी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि यह परमाणु परीक्षण कितना विध्वंसक होगा। यह सूचना अमेरिका के थिंक टैंक 38 नॉर्थ द्वारा उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण केंद्र पुंग्यी-री में गतिविधियों के तेज होने की रिपोर्ट के बाद सामने आई है, जो एक नए परीक्षण की तैयारियों की ओर इशारा करती हैं।
ये भी पढ़ें:- 'एक जोड़ी कपड़े में आया लखनऊ', CM बनने की कहानी, योगी की जुबानी
- मैं राष्ट्रपति पद की रेस में नहीं हूं, प्रस्ताव आता भी है तो ठुकरा दूंगा: RSS चीफ
- बांग्लादेश: पुलिस ने धावा बोला तो 8 चरमपंथियों ने खुद को उड़ाया
वहीं, इससे पहले थिंक टैंक के विश्लेषकों ने कहा था कि पुंग्यी-री परीक्षण स्थल को 282 किलो टन तक के विस्फोटक वाले भूमिगत परमाणु परीक्षण के लिए तैयार किया गया है। इस आधार पर इस परीक्षण के उत्तर कोरिया के सितंबर में किए गए आखिरी परमाणु परीक्षण से 10 गुना अधिक शक्तिशाली होने की आशंका है।