1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया जल्द ही कर सकता है परमाणु परीक्षण

उत्तर कोरिया जल्द ही कर सकता है परमाणु परीक्षण

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2016 12:07 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 12:07 pm IST

सोल: उपग्रह से हाल ही में ली गई तस्वीरों के विश्लेषण से यह आशंका तेज हो गई है कि उत्तर कोरिया जल्द ही एक और परमाणु परीक्षण या लंबी दूरी के रॉकेट का परीक्षण कर

north korea may do nuclear test soon- India TV Hindi
north korea may do nuclear test soon

सोल: उपग्रह से हाल ही में ली गई तस्वीरों के विश्लेषण से यह आशंका तेज हो गई है कि उत्तर कोरिया जल्द ही एक और परमाणु परीक्षण या लंबी दूरी के रॉकेट का परीक्षण कर सकता है। उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी का सोमवार को स्थापना दिवस है और इसी के मद्देनजर अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्योंगयांग फिर से शक्ति परीक्षण की तैयारी कर रहा है।

पूर्व में किए गए परमाणु एवं प्रक्षेपास्त्र परीक्षण अक्सर महत्वपूर्ण राजनीतिक तारीखों पर हुए हैं। पिछले माह उत्तर कोरिया ने एक देश के तौर पर अपनी स्थापना की वर्षगांठ मनाते हुए अपना पांचवा परमाणु परीक्षण किया था। जॉन्स होपकिन्स यूनिवर्सिटी के नार्थ कोरिया इन्स्टीट्यूट ने उपगह से मिली नवीनतम तस्वीरों का विश्लेषण पोस्ट किया है जिसमें उत्तर कोरिया के सोहा उपग्रह प्रक्षेपण स्टेशन पर तेज गतिविधियां नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें एक अक्तूबर को ली गई हैं। विश्लेषक यह भी कहते हैं कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह गतिविधियां प्रक्षेपण की तैयारियों से संबंधित हैं या अन्य अभियानों से जुड़ी हैं।

दो दिन पहले, संस्थान उत्तर कोरिया के परमाणु स्थल की उन्हीं तारीखों वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। आज से ठीक दस साल पहले उत्तर कोरिया ने नौ अक्तूबर 2006 को अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश