1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्‍तर कोरिया की मीडिया ने ट्रप पर साधा निशाना: ‘’सु्प्रीम नेता की गरिमा को चोट पहुंचाई, ट्रंप मौत की सजा पाने के हकदार हैं’’

उत्‍तर कोरिया की मीडिया ने ट्रप पर साधा निशाना: ‘’सु्प्रीम नेता की गरिमा को चोट पहुंचाई, ट्रंप मौत की सजा पाने के हकदार हैं’’

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 16, 2017 05:12 pm IST,  Updated : Nov 16, 2017 05:51 pm IST

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों में अभी तक भी नरमी नहीं आई है, बल्कि दोनों ही नेताओं के बीच विवाद और भी बढ़ गया है।

kim jong and donald trump- India TV Hindi
kim jong and donald trump

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों में अभी तक भी नरमी नहीं आई है, बल्कि दोनों ही नेताओं के बीच विवाद और भी बढ़ गया है। दोनों में से कोई भी एक दूसरे को बुरा-भला बोलने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। ऐसे ही कुछ इस बार भी हुआ। इस बार भी अमेरिका के राष्ट्रपति ने किम जोंग का अपमान किया था जिसके चलते उत्तर कोरिया की मीडिया ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। मीडिया ने कहा कि, इसके लिए ट्रंप ''मौत की सजा'' के हकदार हैं। (काबुल: विवाह स्थल के बाहर आत्मघाती हमला, 7 लोगों की मौत)

इसके साथ ही कोरियाई मीडिया ने ट्रंप को कोरियाई सीमा का दौरा रद्द करने पर ''कायर'' भी कहा है। एक अंग्रेजी पत्रिका के अनुसार, उत्तर कोरिया की पार्टी के अखबार में एक खबर छपी में जिसमें ट्रंप के दक्षिण कोरिया के दौरे पर उत्तर कोरिया ने गुस्सा जाहिर किया है। गौरतलब है कि ट्रंप ने दक्षिण कोरिय के दौरे के समय उत्तर कोरिया के क्रूर तानाशाह की निंदा की थी। उत्तर कोरिया में छपे एक लेख में कहा गया है कि 'ट्रंप ने सबसे बड़ा अपराध किया है जिसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता है, उन्होंने सर्वोच्च नेतृत्व की गरिमा को बुरी तरह से चोट पहुंचाई। ट्रंप को यह पता होना चाहिए कि इस गंभीर अपराध के लिए कोरियाई लोगों द्वारा वे मौत की सजा पाने के हकदार हैं।'

एशियाई दौरे के अंत में ट्रंप ने किम जोंग का अपमान भी किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि आखिर, क्‍यों किम जोंग-उन मुझे बूढ़ा कहकर अपमानित करते हैं, मैंने तो कभी उन्‍हें मोटा और नाटा नहीं कहा।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश