1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया के खिलाफ नई पाबंदी की तैयारी में जुटा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

उत्तर कोरिया के खिलाफ नई पाबंदी की तैयारी में जुटा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2016 08:20 am IST,  Updated : Jan 07, 2016 08:20 am IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हाइड्रोजन बम परीक्षण के चलते उत्तर कोरिया के खिलाफ नयी पाबंदी लगाने की चेतावनी दी। विश्व निकाय ने प्योंगयोंग के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को स्पष्ट खतरा बताया।

kim jong- India TV Hindi
kim jong

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हाइड्रोजन बम परीक्षण के चलते उत्तर कोरिया के खिलाफ नयी पाबंदी लगाने की चेतावनी दी। विश्व निकाय ने प्योंगयोंग के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को स्पष्ट खतरा बताया। चीन सहित 15 सदस्यीय परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा किये गए परमाणु परीक्षण से बने गंभीर हालात से निपटने के लिए तुरंत मशविरा किया।

परिषद के सदस्यों ने पूर्व में कहा था कि अगर प्योंगयोंग परमाणु परीक्षण कर संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव का उल्लंघन करेगा तो आगे और बड़ा कदम उठाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने इसे बेहद परेशान करने वाला और क्षेत्रीय सुरक्षा को पूरी तरह से अस्थिर करने का कदम कहा।

वाशिंगटन से मिली खबर के मुताबिक, अमेरिका ने सफलतापूर्वक हाइड्रोजन बम परीक्षण के उत्तर कोरिया के दावे पर संदेह प्रकट करते हुए उल्लेख किया कि शुरूआती आकलन से सबूत प्योंगयोंग के दावों की पुष्टि नहीं करते। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, शुरूआती विश्लेषण उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम विस्फोट के उत्तर कोरिया के दावे से मेल नहीं खाता।

परमाणु परीक्षण की खबरों पर भारत ने गहरी चिंता जताई

परमाणु परीक्षण करने की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने इसे गहन चिंता का विषय बताया और पूर्वोत्तर एशिया तथा अपने पड़ोस के बीच परमाणु प्रसार संबंधों को लेकर चिंता जताई। जाहिर तौर पर पड़ोस से आशय पाकिस्तान से है। भारत ने डेमोके्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया :डीपीआरके: से इस तरह की कार्रवाइयों से बचने का आग्रह किया जिनसे क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर प्रतिकूल असर पड़ता हो। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, हमने खबरें देखी हैं कि डीपीआरके ने आज एक परमाणु परीक्षण किया। हम उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर रहे हैं जिनमें ये दावे भी हैं कि यह एक थर्मोन्यूक्लियर परीक्षण है।

उन्होंने कहा, गहरी चिंता की बात है कि डीपीआरके ने एक बार फिर इस संबंध में अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन करते हुए काम किया है। हम डीपीआरके से अनुरोध करते हैं कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर प्रतिकूल असर डालने वाली इस तरह की कार्रवाइयों से बचें। पूर्वोत्तर एशिया और हमारे पड़ोस के बीच परमाणु प्रसार के बारे में हमारी चिंताएं भलीभांति ग्यात हैं।

खबरों के अनुसार उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों के लिहाज से उच्च संवद्रि्धत यूरेनियम के लिए जरूरी गैस सेंट्रीफ्यूजिस और अधिकतर मशीनरी के लिए कई डिजाइनें पाकिस्तान से प्राप्त की हैं, जिसके बदले में उत्तर कोरिया ने उसे बैलिस्टिक मिसाइलों के कलपुर्जे दिये हैं। उत्तर कोरिया ने पहले कहा था कि उसने हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश