1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. महोत्सव के दौरान उत्तर कोरिया ने पेश ने किया अपना सबसे खतरनाक हथियार

महोत्सव के दौरान उत्तर कोरिया ने पेश ने किया अपना सबसे खतरनाक हथियार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 03, 2018 04:32 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 04:32 pm IST

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में बर्फ कलाकृति महोत्सव गए लोग देश के सबसे नये हथियार के साक्षी बने। यह हथियार बर्फ से बने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की प्रतिकृति था।

North Korea presented its most dangerous weapon during the...- India TV Hindi
North Korea presented its most dangerous weapon during the festival

सोल: उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में बर्फ कलाकृति महोत्सव गए लोग देश के सबसे नये हथियार के साक्षी बने। यह हथियार बर्फ से बने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की प्रतिकृति था। सरकारी अखबार ‘रोडोंग सिन्मुन’ ने अपनी एक खबर के साथ एक तस्वीर प्रकाशित की जिसमें नये साल की पूर्व संध्या पर गर्म कोट पहने लोग हथियार की प्रतिकृति के सामने खड़े होकर कैमरा एवं स्मार्टफोन से तस्वीर ले रहे हैं। (चीन का दावा, भारत का नहीं तिब्बत का हिस्सा है अरुणाचल प्रदेश )

उत्तर कोरिया सरकार ने कहा कि कलाकृति में दिखाया गया हथियार ह्वासोंग-15 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है जो अमेरिका में कहीं भी वार करने में सक्षम है। मिसाइल का बीते साल नवंबर में परीक्षण किया गया था।

खबर में कहा गया, ‘‘बर्फ की कलाकृति देखकर नवंबर की घटना याद आ गयी जिसने लाखों सैनिकों एवं लोगों में ऊर्जा का संचार किया था।’’ रविवार को किम इल-सुंग स्क्वायर पर शुरू हुए प्योंगयांग आइस स्कल्पचर फेस्टिवल में शामिल दूसरी कलाकृतियों में उत्तर कोरिया के ऐतिहासिक स्थल, डॉल्फिन, मछली पकड़ने की एक नौका और एक ट्रैक्टर शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश