1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिर से गरजा उत्तर कोरिया, कहा कभी भी कर सकते हैं परमाणु परीक्षण

फिर से गरजा उत्तर कोरिया, कहा कभी भी कर सकते हैं परमाणु परीक्षण

 Written By: Bhasha
 Published : May 01, 2017 03:39 pm IST,  Updated : May 01, 2017 03:39 pm IST

उत्तर कोरिया ने सोमवार को चेताया कि वह अपने नेतृत्व की चुनी हुई किसी भी जगह और किसी भी समय परमाणु परीक्षण कर सकता है। लंबे समय से कयासों का सिलसिला जारी है कि...

North Korea Missiles | AP Photo- India TV Hindi
North Korea Missiles | AP Photo

सोल: उत्तर कोरिया ने सोमवार को चेताया कि वह अपने नेतृत्व की चुनी हुई किसी भी जगह और किसी भी समय परमाणु परीक्षण कर सकता है। लंबे समय से कयासों का सिलसिला जारी है कि उत्तर कोरिया लंबी दूरी के किसी मिसाइल परीक्षण या सातवें परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। 

उधर अमेरिका ने भी बेहद ही कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। दुनिया का सबसे ताकतवर देश ऐसे किसी भी परीक्षण के जवाब में किसी सैन्य हमले की आशंका को खारिज करने से इनकार कर रहा है। इन सब से कोरियाई प्रायद्वीप में कई हफ्ते से तनाव शबाब पर है। उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश अमेरिका की तरफ से उठाए जाने वाले किसी भी कदम का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद समिति KCNA की रिपोर्ट के अनुसार प्रवक्ता ने कहा कि जब तक अमेरिका अपनी वैमनस्यपूर्ण नीतियां खत्म नहीं करता, उनकी सरकार अपनी परमाणु प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाती रहेगी। उत्तर कोरिया ने पिछले 11 साल में 5 परमाणु परीक्षण किए हैं और माना जाता है कि वह अमेरिका तक परमाणु हथियारों को पहुंचाने की क्षमता वाली मिसाइल बनाने की दिशा में प्रगति कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश