1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने बहरीन के राजा को विलुप्त हो रही सोहन चिरैया के शिकार की दी अनुमति

पाकिस्तान ने बहरीन के राजा को विलुप्त हो रही सोहन चिरैया के शिकार की दी अनुमति

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2019 03:03 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 03:03 pm IST

पाकिस्तान ने बहरीन के राजा और पांच अन्य शाही परिवार को 100 सोहन चिरैया (हाउबारा बस्टर्ड) का शिकार करने की अनुमति दे दी है। यह एक लुप्तप्राय पक्षी प्रजाति है, इस कदम के खिलाफ देश में बढ़ती आलोचना के बावजूद सरकार ने यह कदम उठाया है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने बहरीन के राजा और पांच अन्य शाही परिवार को 100 सोहन चिरैया (हाउबारा बस्टर्ड) का शिकार करने की अनुमति दे दी है। यह एक लुप्तप्राय पक्षी प्रजाति है, इस कदम के खिलाफ देश में बढ़ती आलोचना के बावजूद सरकार ने यह कदम उठाया है।

‘डॉन’ ने अपनी एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया कि विदेश मंत्रालय के उप-प्रमुख प्रोटोकॉल मोहम्मद अदील परवेज ने 2019-20 में शिकार के लिए परमिट जारी किए हैं। यह परमिट बहरीन के राजा शेख हमद बिन ईसा बिन सलमान अल खलीफा, उनके चाचा शेख इब्राहीम, उनके रिश्ते के भाई (जो उनके गृह मामलों के मंत्री भी हैं) लेफ्टिनेंट जनरल शेख राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा और राजशाही के अन्य प्रभावशाली लोगों को दी गई है।

खबर के अनुसार सिंध प्रांत में जमशोरो जिला सहित थाने बुला खान, कोटरी, मानझंद और सेहवन तहसील में शिकार की अनुमति दी गई है। उसने कहा कि शिकारियों में एक नवम्बर 2019 से 31 जनवरी 2010 के बीच तीन महीने में 10 दिन की सफारी में सोहन चिरैया (हाउबारा बस्टर्ड) का शिकार करने की अनुमति दी गई। यह अनुमति व्यक्ति विशेष है।

इसके विलुप्त होने के कारण इस प्रवासी पक्षी को ना केवल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संधियों के तहत संरक्षित किया जाता है, बल्कि इसके शिकार पर स्थानीय वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत भी प्रतिबंध है। पाकिस्तानियों को भी इस पक्षी के शिकार की अनुमति नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश