1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक अदालत ने इसहाक डार के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया

पाक अदालत ने इसहाक डार के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 15, 2017 08:48 am IST,  Updated : Nov 15, 2017 08:48 am IST

पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार विरोधी अदालत ने पनामा पेपर्स घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत में कई सुनवाइयों में पेश ना होने के बाद वित्त मंत्री इसहाक डार के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी किया।

isak dar- India TV Hindi
isak dar

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार विरोधी अदालत ने पनामा पेपर्स घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत में कई सुनवाइयों में पेश ना होने के बाद वित्त मंत्री इसहाक डार के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी किया। आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति रखने के मामले में आरोपी डार भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी ‘राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो’ (एनएबी) द्वारा की गयी कई अदालती सुनवाइयों में पेश नहीं हुए जिसके बाद न्यायाधीश ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। (फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर बांग्लादेश में बवाल)

जवाबदेही अदालत ने साथ ही सुनवाई में पेश ना होने की मांग करने वाली इजहाक डार की याचिका खारिज कर दी। मंत्री चिकित्सीय इलाज का हवाला देते हुए पिछली तीन सुनवाइयों में पेश नहीं हुए। न्यायाधीश मोहम्मद बशीर ने 67 वर्षीय डार के जमानतदार अहमद अली कुद्दूसी से पूछा कि वित्त मंत्री के अदालत में कब पेश होने की उम्मीद है।

इसके जवाब में कुदूसी ने कहा कि कहा कि वह तीन से छह हफ्ते में पूरी तरह दुरूस्त हो जाएंगे और उसके बाद सुनवाई में पेश होंगे। अदालत इससे संतुष्ट नहीं हुई और उनके खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश