1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फेसबुक लाइव के दौरान गलती से लगा कैट फिल्टर, पाकिस्तानी मंत्री बिल्ली के जैसे आए नजर

फेसबुक लाइव के दौरान गलती से लगा कैट फिल्टर, पाकिस्तानी मंत्री बिल्ली के जैसे आए नजर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 05:22 pm IST

पाकिस्तान में फेसबुक लाइव वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं जिसमें पाकिस्तान के एक मंत्री संवाददाता सम्मेलन के दौरान फेसबुक लाइव में गलती से कैट फिल्टर लग जाने से बिल्ली के जैसे नजर आने लगे

Pak minister accidently shown with cat ears, whiskers on...- India TV Hindi
Pak minister accidently shown with cat ears, whiskers on Facebook live streaming

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में फेसबुक लाइव वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं जिसमें पाकिस्तान के एक मंत्री संवाददाता सम्मेलन के दौरान फेसबुक लाइव में गलती से कैट फिल्टर लग जाने से बिल्ली के जैसे नजर आने लगे। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी दी गई।

डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के सूचना मंत्री शौकत युसूफजई और उनके मंत्रियों के बिल्ली के कान और मूंछ लगी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'खैबर पख्तूनख्वा सरकार के सोशल मीडिया टीम के मुताबिक, हमारी कैबिनेट में एक बिल्ली भी है।'

यह संवाददाता सम्मेलन प्रांतीय विधानसभा के हाल ही में लिए गए फैसलों के बारे में थे लेकिन गलती से कैट फिल्टर लग जाने की वजह से इंटरनेट पर इन मंत्रियों की तस्वीरों में लोग ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने युसूफजई के बारे में कहा कि वह बिल्ली के कान वाली तस्वीर के साथ काफी क्यूट दिख रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश