1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: कबाइली इलाके में हुए विस्फोट में 10 की मौत, 13 अन्य घायल

पाकिस्तान: कबाइली इलाके में हुए विस्फोट में 10 की मौत, 13 अन्य घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2017 01:49 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 01:49 pm IST

पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी कबाइली इलाके में एक यात्री वाहन को रिमोट बम से निशाना बनाए जाने पर छह बच्चों और दो महिलाओं समेत कम से कम 10 लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।

pakistan 10 killed 13 others injured in kabaili blast- India TV Hindi
pakistan 10 killed 13 others injured in kabaili blast

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी कबाइली इलाके में एक यात्री वाहन को रिमोट बम से निशाना बनाए जाने पर छह बच्चों और दो महिलाओं समेत कम से कम 10 लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। केंद्रीय खुर्रम एजेंसी स्थित कोंटारा गांव में एक वैन को देसी बम से निशाना बनाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में मारे गए 10 लोगों में छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। विस्फोट में 13 लोग घायल हो गए थे। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। सेना की मीडिया शाखा, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ने कहा कि एक विशेष एमआई-17 हेलीकॉप्टर को खुर्रम एजेंसी स्थित मुख्यालय पाराचिनार भेजा गया है ताकि घायलों को उपचार के लिए पेशावर लाया जा सके। कुछ समय तक अस्पताल में ही रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति एचडब्ल्यू बुश

सुरक्षा बल विस्फोट स्थल पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। वहां पर खोजी अभियान भी चलाया गया। इस हमले के लिए किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि यह इलाका अकसर सांप्रदायिक हिंसा का शिकार बनता रहा है। फ्रांस राष्ट्रपति चुनाव: पार्टी के प्रमुख पद से इस्तीफा दे देंगी ले पेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश