1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस राष्ट्रपति चुनाव: पार्टी के प्रमुख पद से इस्तीफा दे देंगी ले पेन

फ्रांस राष्ट्रपति चुनाव: पार्टी के प्रमुख पद से इस्तीफा दे देंगी ले पेन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2017 10:16 am IST,  Updated : Apr 25, 2017 10:16 am IST

फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में आगे चल रहीं धुर दक्षिणपंथी उम्मीदवार मरीन ले पेन का कहना है कि वह सात मई को होने वाले अंतिम दौर के चुनाव से पहले बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए पार्टी के प्रमुख पद से इस्तीफा दे देंगी।

Marine le pen- India TV Hindi
Marine le pen

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में आगे चल रहीं धुर दक्षिणपंथी उम्मीदवार मरीन ले पेन का कहना है कि वह सात मई को होने वाले अंतिम दौर के चुनाव से पहले बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए पार्टी के प्रमुख पद से इस्तीफा दे देंगी। पेन ने 2011 में अपने पिता जीन मेरी ले पेन के बाद नेशनल फ्रंट (एनएफ) पार्टी की कमान संभाली थी।

चिली में 6.9 की तीव्रता का भूकंप

पेन ने सोमवार को 'फ्रांस 2' टेलीविजन को बताया, "मैंने हमेशा यह सोचा है कि फ्रांस का राष्ट्रपति फ्रांस के सभी लोगों का राष्ट्रपति होता है और उस पर पूरे देश को जोड़ने की जिम्मेदारी होती है लेकिन कथनी को करनी में बदलने की भी जरूरत है।

H1B वीजा मामले पर अमेरिका ने कहा, भारतीय कंपनियों के निवेश की कद्र करते हैं

पेन ने कहा, "मैने नेशनल फ्रंट की अध्यक्षता छोड़ने का फैसला किया है। अब मैं पार्टी की अध्यक्ष नहीं रहूंगी।" सिन्हुआ ने पेन के हवाले से बताया, "हम वे लोग हैं जो लोकतंत्र को परिभाषित करते हैं। मेरी कोई भी गतिविधियां लोगों के लिए खिलाफ नहीं होगी। सिर्फ मैं ही देश की सुरक्षा की गारंटी दे सकती हूं।" रविवार को हुए चुनाव की मतगणना में पेन 76.7 लाख वोटों यानी 21.30 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। यदि पेन (48) चुनाव जीत जाती हैं तो वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश