1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चिली में 6.9 की तीव्रता का भूकंप

चिली में 6.9 की तीव्रता का भूकंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2017 08:56 am IST,  Updated : Apr 25, 2017 08:56 am IST

मध्य चिली में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिस्ट ने यह जानकारी दी है। भूकंप कल स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे आया और इसका केंद्र रिजॉर्ट शहर वाल्परायसो से करीब 38 किमी दूर था।

6.9 magnitude earthquake in chile- India TV Hindi
6.9 magnitude earthquake in chile

सेंटियागो: मध्य चिली में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिस्ट ने यह जानकारी दी है। भूकंप कल स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे आया और इसका केंद्र रिजॉर्ट शहर वाल्परायसो से करीब 38 किमी दूर था।

किम जोंग के राजदूत ने कहा, हमारे सिर्फ 3 बम दुनिया को तबाह कर देंगे

यूएस जियोलॉजिकज सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र 9.8 किलोमीटर की गहराई पर था। यूएसजीएस ने पहले भूकंप की 7.1 तीव्रता बताई लेकिन बाद में उसने कहा कि इसकी तीव्रता 6.9 थी।

अफगानिस्तान: आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख ने दिया इस्तीफा

प्राधिकारियों ने भूकंप आने के थोड़ी देर बाद स्थानीय लोगों से एहतियाती तौर पर तटीय क्षेत्र खाली करने की अपील की थी लेकिन कोई बड़ी लहरें न उठने के कारण बाद में यह आदेश रद्द कर दिया गया। इस बीच चिली की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ओएनईएमआई ने बताया कि भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने या किसी भी तरह के कोई नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश