1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: होटल में छापेमारी के दौरान 50 लोग गिरफ्तार

पाक: होटल में छापेमारी के दौरान 50 लोग गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2017 03:06 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 03:06 pm IST

पाकिस्तानी पुलिस ने एक होटल में छापा मारने के दौरान वहां पर डांस पार्टी में शामिल 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनपर अश्लील कृत्यों और गाने को लेकर मामला दर्ज किया है।

Pakistan 50 people arrested during raid in hotel- India TV Hindi
Pakistan 50 people arrested during raid in hotel

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पुलिस ने एक होटल में छापा मारने के दौरान वहां पर डांस पार्टी में शामिल 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनपर अश्लील कृत्यों और गाने को लेकर मामला दर्ज किया है। (जब ट्रंप ने की CNN की धुलाई, वायरल हुआ VIDEO)

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है कि पुलिस ने कल होटल से कम-से-कम 34 पुरुष और 16 महिलाओं को हिरासत में लिया और उन सभी पर अश्लील गतिविधियां और गानों के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बड़ी संख्या में वहां मौजूद पुरुष और महिलाएं वहां धूम्रपान करने के साथ नाचते हुए और लाउडस्पीकर पर गाने बजाते हुए पाये गये। बाद में एक मजिस्ट्रेट ने जमानत पर सभी संदिग्धों को रिहा कर दिया। उकसाने के आरोप में होटल के मालिक और प्रबंधक पर भी मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले इस साल मई में लाहौर में चल रहे एक डांस पार्टी को धर्मगुरूओं के हस्तक्षेप के बाद बंद करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश