नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान खिसियाया हुआ है। एक तरफ जहां भारत सरकार के इस फैसले से इमरान खान बैकफुट पर हैं, वहीं दूसरी तरफ LoC पर भारतीय सेना भी पाकिस्तान के हौसले पस्त किए हुए है। भारतीय सेना लगातार ही पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं, जिस वजह से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
Related Stories
भारत सेना की तरफ से जवाबी कार्रवाही में बड़ा नुकसान झेल चुका पाकिस्तान गुरुवार को इंटरनेशल मीडिया को एलओसी पर लेकर पहुंचा और अपना दुखड़ा रोया। आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार ही एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन उसे जिस तरह से भारतीय सेना लौटकर आक्रामक जवाब दे रही है, उसे वैसी उम्मीद न थी। भारतीय सेना की कार्रवाई में बड़ी तादाद में पाकिस्तान के सैनिक मारे जा चुके हैं, कई जगहों पर पाकिस्तान की पोस्टें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं।