1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, 17 घायल

पाक: आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, 17 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2021 01:01 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 01:41 pm IST

पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास ब्लास्ट में 2 लोगों की मौत और 17 लोगों के घायल होने की खबर है।

पाक: आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास ब्लास्ट, 14 घायल- India TV Hindi
पाक: आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास ब्लास्ट, 14 घायल Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास ब्लास्ट में एक शख्स की मौत और 16 लोगों के घायल होने की खबर है। ब्लास्ट लाहौर के जौहर टाउन इलाके में एक घर में हुआ। यह वही इलाका है जहां आतंकी सरगना हाफिज सईद का घर है। ताजा जानकारी मिलने तक ब्लास्ट की जगह पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम जारी है। 

घायलों में एक पुलिसकर्मी और दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि विस्फोटक एक मोटरसाइकिल से लाया गया था। मोटरसाइकिल में धमाका होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे। पूरा इलाका धुएं से भर गया। घायलो्ं को जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक चश्मदीद ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी कर दी, जिसमें धमाका हुआ. पुलिस ने आगे की जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। बताया जाता है कि जिस इलाके में विस्फोट हुआ है वह काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश