1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: बम विस्फोट में 25 लोगों की मौत, 65 घायल

पाकिस्तान: बम विस्फोट में 25 लोगों की मौत, 65 घायल

 Written By: IANS
 Published : Mar 31, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 05:38 pm IST

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में एक इमामबारगाह के बाहर शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 225लोगों की मौत हो गई और 65 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में एक इमामबारगाह के बाहर शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 65 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट पाराचिनार शहर के भीड़भाड़ वाले नूर बाजार में हुआ। इलाके में विस्फोट से पहले गोलीबारी भी हुई।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और प्रशासन ने सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी है। इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) ने एक बयान में कहा कि सेना के एक हेलीकॉप्टर को भी घायलों को लाने के लिए पाराचिनार भेजा गया है। अफगानिस्तान की सीमा से लगे जिस इलाके में विस्फोट हुआ है वह कभी सीमापार आतंकवादी गतिविधियों का मुख्य मार्ग हुआ करता था।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले पर शोक जताया और इसकी निंदा करते हुए कहा, ‘सरकार आतंकवाद के पूरी तरह खत्म करने के प्रयासों की ओर आगे बढ़ेगी। आतंकवादियों का नेटवर्क पहले ही टूट गया है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रखें।’ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने भी घटना की निंदा की है। जनवरी में इसी इलाके में हुए बम विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए थे और 65 घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश