1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 264 नए केस, कुल मामले बढ़कर 2,95,636 हुए

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 264 नए केस, कुल मामले बढ़कर 2,95,636 हुए

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 01:58 pm IST

पाकिस्तान में रविवार को कोविड-19 के 264 नए मामले सामने आए जिससे देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,95,636 हो गई है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 264 नए केस, कुल मामले बढ़कर 2,95,636 हुए- India TV Hindi
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 264 नए केस, कुल मामले बढ़कर 2,95,636 हुए Image Source : FILE

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में रविवार को कोविड-19 के 264 नए मामले सामने आए जिससे देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,95,636 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,288 हो गई। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक कुल 2,80,547 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 601 की हालत नाजुक है।

पाकिस्तान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,801 है। मंत्रालय ने कहा कि सिंध में 1,29,268 मामले, पंजाब में 96,741, खैबर-पख्तूनख्वा में 36,017, इस्लामाबाद में 15,611, बलूचिस्तान में 12,842, गिलगिट-बाल्टिस्तान में 2,863 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संक्रमण के 2,294 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि देशभर में अभी तक कुल 26,03,129 जांच की गई हैं जिनमें से 21,434 जांच पिछले 24 घंटे में की गई हैं।

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ढाई करोड़ के आंकड़े को पार कर गए हैं। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई तालिका के अनुसार अमेरिका में संक्रमण के 59 लाख मामले हैं। इसके बाद ब्राजील में 38 लाख और भारत में 35 लाख मामले हैं। 

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र के अनुसार दुनियाभर में संक्रमित लोगों की संख्या इससे कहीं अधिक होने का अनुमान है। केन्द्र के अनुसार जांच क्षमता सीमित होने और ऐसे मामले जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं, उनका पता नहीं लग पाने के कारण अमेरिका में संक्रमण के मामले कहीं ज्यादा हो सकते हैं। 

महामारी पूरी दुनिया में अब तक 8,42,000 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है जिनमें अमेरिका में 1,82,779 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ब्राजील में 1,20,262 और मेक्सिको में 63,819 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश