1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बस विस्फोट के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री के दौरे पर चीन ने साधी चुप्पी

बस विस्फोट के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री के दौरे पर चीन ने साधी चुप्पी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2021 08:54 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 08:54 pm IST

चीन ने सोमवार को उन अटकलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हाल में घातक बम विस्फोट को लेकर बीजिंग का आपातकालीन दौरा किया है। 

China's FM Wang Yi and his Pakistani counterpart Shah Mahmood Qureshi- India TV Hindi
China's FM Wang Yi and his Pakistani counterpart Shah Mahmood Qureshi Image Source : TWITTER

बीजिंग: चीन ने सोमवार को उन अटकलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हाल में घातक बम विस्फोट को लेकर बीजिंग का आपातकालीन दौरा किया है। हालांकि, चीन ने कहा कि दोनों देश निश्चित रूप से सच्चाई का पता लगाएंगे और षड्यंत्रकारियों को न्याय के शिकंजे में कसेंगे। 

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में चीनी कामगारों को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में रविवार को बिना घोषणा के कुरैशी के दौरे की अफवाहों के बारे में सवालों के जवाब नहीं दिए और कहा कि ‘‘इस बारे में कोई सूचना नहीं है।’’ 

चीन ने 14 जुलाई को बस में हुए विस्फोट की जांच के लिए एक विशेष दल पाकिस्तान रवाना किया है। अशांत खैबर पख्तूनख्वा जिले के ऊपरी कोहिस्तान के दासू इलाके में विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जिसमें नौ चीनी इंजीनियर थे। 

झाओ ने कहा, ‘‘चीन काफी चिंतित है और पाकिस्तान में 14 जुलाई को बस में हुए विस्फोट की कड़ी निंदा करता है। इस संबंध में चीन और पाकिस्तान मिलकर काम कर रहे हैं। चीन और पाकिस्तान निश्चित तौर पर सच्चाई का पता लगाएंगे और षड्यंत्रकारियों पर शिकंजा कसेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश