1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: हजारा शिया समुदाय के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान: हजारा शिया समुदाय के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2017 03:13 pm IST,  Updated : Sep 11, 2017 03:13 pm IST

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने अल्पसंख्यक शिया समुदाय के सदस्यों पर गोलीबारी कर दी।

Pakistan Four members of Hazara Shia community shot dead- India TV Hindi
Pakistan Four members of Hazara Shia community shot dead

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने अल्पसंख्यक शिया समुदाय के सदस्यों पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक लड़के सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। दो महिलाओं सहित हजारा शिया समुदाय के आठ सदस्य अफगान सरहद पर स्थित चमन शहर से ऐटा जा रहे थे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी ईंधन भरवाने के लिए रोकी थी। इस बीच, बाइक सवार दो व्यक्तियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक लड़के सहित तीन अन्य जख्मी हो गए। (कराची: 24 घंटों की छापेमारी के बाद 53 आतंकी पकड़े गए)

उनके साथ सफर कर रहीं दो महिलाएं बच गईं क्योंकि वे गाड़ी में ही बैठी हुईं थीं। हमलावरों ने बाहर खड़े पुरुषों पर गोलीबारी की। बहरहाल, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समुदाय के सदस्य अफगानिस्तान से चमन आए थे।

पुलिस ने कहा कि घायलों को ऐटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां एक लड़के ने दम तोड़ दिया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सनाउल्लाह ज़ेहरी ने घटना पर दुख जाहिर किया है और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने के निर्देश दिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश